Ep-10: पाँच कल्याणकों के नाम, दिवस, स्थल, देश इत्यादि
पाँच कल्याणकों के नाम, दिवस, स्थल, देश इत्यादि
नाम | आज से कब हुआ? | विक्रम संवत पूर्व कब? | ईस्वी. पूर्व कब? | दिन क्या था? | स्थल नाम | देश |
---|---|---|---|---|---|---|
१. च्यवन कल्याणक | वी.सं. २५६१-वर्ष, १ महीने ७|| दिनांते | ५४४ | ६०० वर्षान्ते | आषाढ़ शुक्ला - ६ | ब्राह्मणकुंड गाम नगर | विदेह जनपद (उ. बिहार) |
२. जन्म कल्याणक | २५६९- वर्षान्ते | ५४३ | ५९९ | चैत्र शुक्ला - १३ | क्षत्रिय कुंडगाम नगर | विदेह जनपद (उ. बिहार) |
३. दीक्षा कल्याणक | २५३९- वर्षान्ते | ५१३ | ५६९ | कार्तिक कृष्णा १३ (शास्त्रीय मार्गशीर्ष कृष्णा - १०) | क्षत्रिय कुंडगाम नगर | विदेह जनपद (उ. बिहार) |
४. केवलज्ञान कल्याणक | २५२७- वर्षान्ते | ५०१ | ५५७ | वैशाख शुक्ला - १० | जृंभिकगाम (ऋजुवलिका नदी के किनारे) | वर्तमान बिहार |
५. मोक्ष-निर्वाण कल्याणक | २४९७- वर्षान्ते अधिक | ४७१ | ५२७ | आश्विन कृष्णा अमास शास्त्रीय का. कृष्णा | पावापुरी | वर्तमान बिहार |
• यहाँ जिन वर्षो का उल्लेख किया है, वह इस ग्रंथ लेखन के समय में प्रवर्तमान वि.सं. २०२७, ई.स. १९७० को लक्ष्य
में रखकर किया गया है | दिवस छोड़कर मात्र वर्ष के ही पूर्णांक दिये गए है |
• प्रत्येक तीर्थंकर देव के (च्यवन कल्याणक को छोड़कर शेष चार) कल्याणक के समय पर तीनों ही लोक में अन्तमुरहूर्त (दो घड़ी) तक उधोत होता है, और इन चार का उत्सव मनाने के लिये इन्द्रादिक देव मनुष्य लोक मे आते है |